फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dialysis staff at AIMSS Chamiana took an organ donation pledge and raised awareness among the patients' attend

Shimla: एआईएमएसएस चमियाना में डायलिसिस स्टाफ ने अंगदान की शपथ लेकर तीमारदारों को किया जागरूक

Tue, 21 Jul 2026 04:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jul 2026 04:20 PM IST
सार

सोटो हिमाचल प्रदेश की ओर से एआईएमएसएस चमियाना में अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डायलिसिस यूनिट के नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों एवं अन्य स्टाफ ने अंगदान की शपथ लेकर समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Dialysis staff at AIMSS Chamiana took an organ donation pledge and raised awareness among the patients' attend
सोटो ने चमियाना में किया जागरूकता कार्यक्रम। - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन(सोटो) हिमाचल प्रदेश की ओर से एआईएमएसएस चमियाना में अंगदान जीवन संजीवनी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डायलिसिस यूनिट के नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियनों एवं अन्य स्टाफ ने अंगदान की शपथ लेकर समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही डायलिसिस यूनिट में उपचाराधीन मरीजों के तीमारदारों को भी अंगदान व नेत्रदान के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोटो हिमाचल प्रदेश की आईईसी/मीडिया कंसल्टेंट रामेश्वरी एवं ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार ने अंगदान एवं नेत्रदान के महत्व, ब्रेन डेड की अवधारणा, अंगदान की कानूनी प्रक्रिया तथा इससे जुड़े विभिन्न भ्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्रेन डेड व्यक्ति के अंग कई गंभीर मरीजों को नया जीवन दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अंगदान से जुड़े मिथकों को दूर करें, अपने परिवार के साथ अपनी इच्छा साझा करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि सोटो हिमाचल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कोई भी पात्र व्यक्ति घर बैठे अंगदान की शपथ ले सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अंगदान की शपथ ली तथा संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, मित्रों और समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस जीवनदायी अभियान से जोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed