फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dhanteras shubh yog after 135 years

135 साल बाद धनतेरस पर आया ऐसा शुभ योग, होगी अतुलनीय फल की प्राप्ति

Wed, 26 Oct 2016 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Wed, 26 Oct 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
dhanteras shubh yog after 135 years

धन त्रयोदशी अनूठे संयोग के साथ आ रही है। ज्योतिषाचार्यों का दावा है कि 135 वर्षों के बाद इस वर्ष 28 अक्तूबर को धनतेरस का त्योहार अत्यंत शुभ योग के साथ आया है। ऐसे शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की वैदिक पूजा अतुलनीय फल की प्राप्ति देने वाली हो सकती है।

विज्ञापन


शास्त्रों के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी का विधिवत आह्वान कर भक्त मां का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं तथा उनके शुभ संयोग पूरे वर्ष अपने घर में प्राप्त कर सकते हैं। पंडित हेत राम शर्मा और पंडित घनश्याम के अनुसार इस पर्व के तीसरे दिन दीपावली का शुभ त्योहार मनाया जाता है। इसकी वस्तुत: शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस बार हस्त नक्षत्र त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है।
विज्ञापन


आमतौर पर धनतेरस को हस्त नक्षत्र नहीं आता। यह संयोग की बात है कि धनतेरस को हस्त नक्षत्र योग बन रहा है। माना जाता है कि सोने और चांदी के आभूषणों के अलावा बर्तन खरीदना इस दिन बेहद शुभ है। हस्त नक्षत्र योग, शाम सात से नौ बजे तक लक्ष्मी पूजन का सही समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आभूषणों की खरीद से जुड़ा धनतेरस

dhanteras shubh yog after 135 years

धनतेरस को आभूषणों की खरीद से जोड़ा जाता है। ज्योतिषाचार्य आचार्य कमलकांत के मुताबिक धन त्रयोदशी को सोने-चांदी के आभूषण खरीदना अति शुभ माना जाता है। क्योंकि सोना प्रभु विष्णु का प्रतीक है, जिसमें वह नित्य वास करते हैं। जहां-जहां प्रभु

विष्णु का वास होता है, वहां मां लक्ष्मी का आगमन निश्चित है। अत: सोने के आभूषणों के रूप में भक्त धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी का आह्वान करते हैं जो न केवल धन की बल्कि समृद्धि की भी सूचक हैं। खरीददारी के लिए पूरा दिन शुभ है। इस घड़ी में पूजन करने का विशेष महत्व है।

यह भी दिया जा रहा तर्क

dhanteras shubh yog after 135 years

पंडित महेश महाराज के अनुसार गत शनिवार को हुए पुष्य नक्षत्र के संयोग के साथ ही शुभ संकेत प्राप्त हो रहे हैं। इससे इस वर्ष धनतेरस पर धन की वर्षा होने वाली है। बुद्धातिया राज योग के साथ बाजार धन वर्षा करवाएगा। धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की

परंपरा है क्योंकि यह माना जाता है की चांदी चंद्रमा का प्रतीक है जो जीवन में शीतलता प्रदान करती है। मन में संतोष धन का वास होता है। इसलिए इस दिन पूजा के लिए सभी लोग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की चांदी की बनी मूर्तियां भी खरीदते हैं। धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार पर और आंगन में दीपक जलाने की परंपरा है।

यह भी है धार्मिक मान्यता

dhanteras shubh yog after 135 years

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब देवताओं और दैत्यों ने मिलकर समुद्रमंथन का बीड़ा उठाया तो भगवान विष्णु ने भी उनका साथ दिया। कच्छप रूप में उन्होंने मंदराचल पर्वत को अपनी पीठ का सहारा दिया था। इस समुद्रमंथन में अन्य वस्तुओं के साथ मां लक्ष्मी के बाद प्रभु धनवंतरि भी अमृत कलश के साथ पैदा हुए।

यह भी मान्यता है के कार्तिक कृष्णपक्ष की त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरि का जन्म हुआ था इसलिए यह दिन धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनवंतरि के सागर से प्रकट होने के समय उनके हाथ में अमृत कलश था इसलिए इस दिन बर्तनों की भी खरीद की जाती है। मान्यताओं के अनुसार यह दिन धन, वस्तुएं खरीदने के लिए भी शुभ होता है। इसमें खरीदी पर 13 गुना की वृद्धि होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed