मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्त ने किया ऐसा दान, सोचा भी नहीं होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में मां के एक भक्त ने 10 किलो 870 ग्राम चांदी के बर्तन चढ़ाए हैं। पंजाब के मानसा शहर से आए रिसपी बंसल श्रद्धालु ने यह भेंट मां चिंतपूर्णी के चरणों में अर्पित की है। मां को अर्पित यह बर्तन पूजा-अर्चना के काम आने वाले हैं।
इनमें मां के मंदिर में होने वाली आरती के समय जलाने वाली ज्योति, थाली, लौटे, चरणामृत देने वाले बर्तन आदि शामिल हैं। मां के इस भक्त ने बड़ी श्रद्धा से इन बर्तनों का निर्माण करवाया है। महंगाई के इस दौर में भी भक्तों की मां के प्रति आस्था में कोई कमी नहीं है।
इससे पहले बनवाए थे चांदी के सुसज्जित कपाट
इससे पहले एक श्रद्धालु ने मंदिर के वापसी गेट का निर्माण और चांदी के सुसज्जित कपाट बनवाए थे। मंदिर के गुंबद और गर्भ गृह में तांबे पर सोने की परत लाखों खर्च कर चढ़ाई गई थी। इससे पहले भी चिंतपूर्णी मंदिर में कई श्रद्धालुओं ने माता को सोने के लाखों रुपये के मुकुट भी चढ़ाए हैं।
मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि पंजाब के मानसा से आए श्रद्धालु ने 10 किलो 870 ग्राम चांदी के बर्तन चढ़ाए हैं। मंदिर अधिकारी ने बताया कि मंदिर में चढ़ाए गए बर्तन पूजा के काम में प्रयुक्त होने वाले हैं।