{"_id":"66533309f6ff95968a0c9d7d","slug":"demands-of-mid-day-meal-workers-shimla-news-c-19-sml1001-356371-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मिड-डे मील कर्मियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मिड-डे मील कर्मियों ने दी हड़ताल पर जाने की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो माह से नहीं मिला है वेतन, सुन्नी इकाई की बैठक में लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन सुन्नी इकाई की बैठक रविवार को बसंतपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सीटू के जिला कोषाध्यक्ष बालक राम और यूनियन की अध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने की। सीटू के जिला कोषाध्यक्ष बालक राम ने बताया कि अगर मिड-डे मील कर्मियों का बीते दो माह का वेतन नहीं दिया गया तो हड़ताल पर चले जाएंगे।
मिड-डे मील कर्मियों ने हरियाणा की तर्ज पर सात हजार रुपये वेतन देने की मांग की। महासचिव शीला देवी ने कहा कि 20 छुट्टियां और दो वर्दियां दी जाएं। मल्टी टास्क भर्ती में मिड-डे मील कर्मियों को प्राथमिकता दी जाए। नौकरी से संबंधित 25 बच्चों की शर्त को हटाने की मांग की। बैठक में मिड-डे मील यूनियन इकाई की कोषाध्यक्ष चंपा देवी, नीलम, निशा, लता, विद्या, अनिल, यशपाल, मनोरमा, मीरा शर्मा, मोहन लाल,चमन शर्मा, सोहन लाल, उषा, सुनीता, दयावंती, कमला, कौशल्या, रीता, रंजना आदि मौजूद रहीं।