{"_id":"6683f9b02e7f7fb36806f2ad","slug":"demand-for-himachal-tomatoes-increased-in-other-states-prices-increased-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Tomatoes: हिमाचल के टमाटर की दूसरे राज्यों में बढ़ी मांग, दाम में तेजी, इस बार पैदावार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Tomatoes: हिमाचल के टमाटर की दूसरे राज्यों में बढ़ी मांग, दाम में तेजी, इस बार पैदावार कम
Tue, 02 Jul 2024 06:30 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:30 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के टमाटर की अन्य राज्यों में मांग बढ़ रही है। किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं, इस बार सूखे की मार के कारण टमाटर की फसल पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
टमाटर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी राज्यों में प्रदेश के टमाटर की मांग बढ़ने लगी है। टमाटर के दाम में भी तेजी आना शुरू हो गई है। मंगलवार को सोलन सब्जी मंडी टमाटर का क्रेट 700 से 960 रुपये तक बिका। आने वाले दिनों में टमाटर के दाम और अधिक तेजी आने की उम्मीद है। इस बार जिला में सूखे के चलते टमाटर की पैदावार भी कम है।
विज्ञापन
टमाटर के दाम पहले तो किसानों को कम ही मिल रहे थे, लेकिन एक सप्ताह से टमाटर के दामों में उछाल आया है। इसका कारण है कि देश भर के राज्यों से टमाटर की मांग बढ़ने लग गई है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में भी दाम बढ़े हैं। दूसरे राज्यों से भी टमाटर की मांग आ रही है। लिहाजा इसका असर सोलन सब्जी मंडी में भी देखने को मिल रहा है। किसानों को टमाटर के अच्छे दाम मिलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
सोलन मंडी में बाहरी राज्यों से व्यापारी टमाटर की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। यहां से अभी टमाटर सीजन की शुरुआत ही हुई है। रोजाना मंडी में करीब 5 हजार क्रेट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन