फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delimitation schedule released for Himachal Panchayat elections reservation roster to be released by March 31

Himachal News: पंचायत चुनाव के लिए डिलिमिटेशन शेड्यूल जारी, 31 मार्च तक जारी होगा आरक्षण रोस्टर

Wed, 18 Feb 2026 01:44 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 01:44 PM IST
सार

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायती राज विभाग ने बुधवार को डिलिमिटेशन (पुनर्सीमांकन) का शेड्यूल जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
Delimitation schedule released for Himachal Panchayat elections reservation roster to be released by March 31
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पंचायती राज विभाग ने बुधवार को डिलिमिटेशन (पुनर्सीमांकन) का शेड्यूल जारी कर दिया है। निदेशक पंचायती राज विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक 20 फरवरी को पुनर्सीमांकन प्रस्ताव की अधिसूचना जारी की जाएगी। उसके बाद 27 फरवरी तक जनता से आपत्तियां और सुझाव मांगे जाएंगे। इन आपत्तियों के आधार पर 2 मार्च तक पुनर्सीमांकन का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। अगर किसी पक्ष को निर्णय पर असहमति होती है तो 11 मार्च तक अपील दायर की जा सकेगी। अपील प्राप्त होने के बाद मंडलीय आयुक्त की ओर से 7 दिन के अंदर सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अपीलों के निपटारे के बाद 20 मार्च तक पुनर्सीमांकन का अंतिम प्रकाशन और 31 मार्च तक पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया जाएगा। आरक्षण रोस्टर जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया जा सकेगा। आरक्षण रोस्टर जारी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव तिथियों की घोषणा कर सकता है। राज्य सरकार और पंचायतीराज विभाग ने जिला प्रशासन को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चुनाव तय समयसीमा के भीतर कराए जा सकें। सरकार की ओर से पुनर्सीमांकन और आरक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं विवाद रहित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों और संभावित उम्मीदवारों की नजर अब 31 मार्च पर टिकी है, क्योंकि आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद ही चुनावी समीकरण पूरी तरह स्पष्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed