फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Delhi Newly Marriad Tourist Killed in Car Accident at Manali.

हनीमून मनाने दिल्ली से मनाली आए दपंति की कार खाई में गिरी, पति की मौत

Sat, 04 Mar 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Updated Sat, 04 Mar 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Delhi Newly Marriad Tourist Killed in Car Accident at Manali.

शादी के बाद हनीमून मनाने के लिए मनाली पहुंचे नवविवाहित जोड़े के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। कार खाई में गिरने से दिल्‍ली के युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मनाली के समीप शुक्रवार को नेहरू कुंड में एक टैक्सी अनियंत्रित होकर ब्यास किनारे पत्थरों के बीच जा गिरी। हादसे में हनीमून मनाने मनाली आए दिल्ली निवासी एक सैलानी की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

वहीं उसकी नवविवाहित पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में घायल हुए कार चालक और टूरिस्ट गाइड को भी इलाज के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को एक टैक्सी हनीमून कप्पल को सोलंगनाला की ओर ले जा रही थी।

विज्ञापन


नेहरू कुंड से दो मोड़ आगे सड़क पर पहाड़ी से मलबा गिरा हुआ था। ओझल मोड़ होने के चलते चालक का कार से नियंत्रण खो गया और टैक्सी डेढ़ सौ फुट खाई में ब्यास नदी किनारे पत्थरों के बीच जा गिरी। पत्थरों पर टैक्सी के अटकने से यह बुरी तरह से पिचक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में 28 साल के युवक की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती

Delhi Newly Marriad Tourist Killed in Car Accident at Manali.

हादसे में दिल्ली जीडी कलोनी मयूर विहार फेस 6 दिल्ली निवासी  मुकेश (28 साल) पुत्र कैलाश चंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मुकेश की पत्नी बबली गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में चालक दीप कुमार और टूरिस्ट गाइड वेद राम को भी चोटें आई हैं।

उसका मनाली के मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू दी है। मृतक के परिजनों को घटना सूचित किया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed