फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Daily in VIP areas, water on the third day in the rest

त्योहारी सीजन पर पेयजल संकट

Sun, 31 Oct 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Daily in VIP areas, water on the third day in the rest
शिमला। त्योहारी सीजन के बीच राजधानी के कई इलाकों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। मेयर के वार्ड समेत संजौली जोन और सेंट्रल जोन के वीआईपी इलाकों में तो रोज पानी की सप्लाई दी जा रही है। लेकिन बाकी इलाकों में कंपनी तीसरे दिन पानी दे रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वीकेंड पर रविवार को भी शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आया। छोटा शिमला जोन के अपर खलीनी, कनलोग, टिंबर हाउस एरिया में पानी नहीं आया। चौड़ा मैदान और सेंट्रल जोन के कई इलाकों में भी पेयजल सप्लाई नहीं दी गई। इन सभी इलाकों में कंपनी बीते एक हफ्ते से तीसरे दिन पानी की सप्लाई दे रही है। लोगों का कहना है कि बरसात में गाद के चलते पानी का संकट रहा, लेकिन अब तो बरसात भी थम गई है। ऐसे में पानी की सप्लाई क्यों नहीं दी जा रही है। पेयजल कंपनी ने बीते हफ्ते दावा किया था कि त्योहारी सीजन में पानी की किल्लत नहीं रहेगी। लेकिन चंद वार्डों को छोड़कर शहर के ज्यादातर वार्डों में पानी की अघोषित राशनिंग चल रही है। दिवाली के लिए शहर के लोग साफ-सफाई में लगे हैं। ऐसे में पानी की खपत भी बढ़ रही है। लेकिन तीसरे दिन सप्लाई मिलने से शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम सदन में भी पानी को लेकर हंगामा हो चुका है। लेकिन इसके दो दिन बाद भी शहर में पेयजल शेड्यूल पटरी पर नहीं लौटा है।
विज्ञापन

गिरि से लगातार कम आ रहा पानी
रविवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर को 41.41 एमएलडी पानी मिला। यह सामान्य से करीब पांच एमएलडी कम है। गिरि परियोजना से बीते एक हफ्ते से आधी सप्लाई मिल रही है। 18 एमएलडी की क्षमता वाली गिरि से रविवार को भी सिर्फ 11.93 एमएलडी पानी मिला है। कंपनी का कहना है कि गिरि में पंप की खराबी और बिजली कट के चलते शहर को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इसे रविवार को बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवाली पर रोज देंगे पानी: जीएम
पेयजल कंपनी के जीएम आरके वर्मा ने बताया कि गिरि में पंप की खराबी के चलते शहर को कम पानी मिल रहा था। इसे बदल दिया गया है। एक दो दिन में शहरवासियों को रोज पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed