छोटी सी गलती ने जिंदगी भर के लिए अपाहिज कर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना जिला के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में जल्दबाजी में उतरना एक यात्री को महंगा पड़ गया और दोनों टांगों से हाथ धो बैठा। उसे घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।
जहां चिकित्सकों ने नाजुक हाल में घायल को पीजीआई रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस कर्मचारी सुभाष चंद, ऋषि और सन्नी कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब साढे़ दस बजे दिल्ली से आ रही जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन जब ऊना स्टेशन पहुंची तो 55 वर्षीय धर्म सिंह निवासी मुकेरियां जिला होशियापुर पंजाब जल्दबाजी में नीचे उतरने लगा।
हालत गंभीर, पीजीआई किया रेफर
धीमी चल रही ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास में धर्म सिंह गाड़ी की चपेट में आया गया, जिसके चलते उसकी दोनों टांगें ट्रेन के नीचे आकर कट गईं और वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
व्यक्ति की चीख सुनकर अन्य यात्री भी मौके पर एकत्रित हो गए और लोगों ने उसे ऊना अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
ऊना रेलवे पुलिस चौकी में तैनात कर्मचारी सुभाष चंद ने बताया कि पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।