फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CU will again conduct PhD entrance examination after three years at its level

सीयू पौने तीन साल बाद फिर अपने स्तर पर कराएगा पीएचडी प्रवेश परीक्षा

Sun, 18 Aug 2019 02:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Aug 2019 02:48 PM IST
विज्ञापन
CU will again conduct PhD entrance examination after three years at its level

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय पौने तीन साल बाद फिर से अपने स्तर पर पीएचडी प्रवेश परीक्षा करवाएगा। विवि ने 23 विषयों में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पूर्व विवि ने दिसंबर 2016 में पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। 23 पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा को छह सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है, जबकि 29 को प्रवेश परीक्षा होगी। विवि परीक्षा का परिणाम दस अक्तूबर को घोषित करेगा।

विज्ञापन


विवि प्रबंधन, पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन, पर्यावरण विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटेशन बायोलॉजी एवं बायो इन्फार्मेटिक्स, गणित, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, पत्रकारिता एवं जनसंचार/नव मीडिया, अर्थशास्त्र, समाज कार्य, समाज शास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, शिक्षा, दीनदयाल उपाध्याय स्टडीज, जम्मू कश्मीर स्टडीज और दृश्य कला में पीएचडी करवाएगा। केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।

विज्ञापन

यह रहेगी शैक्षणिक योग्यता

परीक्षा के लिए अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शोध पात्रता परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों के स्नातकोत्तर परीक्षा में कम से कम 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अंकों में पांच फीसदी की छूट रहेगी। 

इन्हें नहीं होगी प्रवेश परीक्षा देने की आवश्यकता
जेआरएफ (यूजीसी, सीएसआईआर, आईसीएआर या यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी अन्य एजेंसी की परीक्षा), एनईटी, एसईटी और एसएलईटी पास अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे अभ्यर्थी बिना प्रवेश परीक्षा में बैठ प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed