फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   women murder at sarkaghat mandi.

पड़ोसियों के झगड़े में बीच बचाव करने गई महिला की हत्या

Thu, 28 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Thu, 28 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
women murder at sarkaghat mandi.
पड़ोसी के झगड़े को शांत कर रही महिला पर ही एक युवक ने हमला कर दिया।

पड़ोसी के झगड़े को शांत कर रही महिला पर ही एक युवक ने हमला कर दिया। इससे महिला की मौत हो गई है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां उपमंडल सरकाघाट के थौना पंचायत के बंदरोपा गांव में एक पड़ोसी युवक ने डंडे से हमला कर महिला की हत्या कर दी।

विज्ञापन


इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम बंदरोपा गांव निवासी कृष्ण देव पुत्र खेम चंद गालीगलौच कर रहा था।
विज्ञापन


जिस पर राकेश व उसका पिता पदम देव ने घर निकाल कर कृष्ण देव से गालीगलौच करने का कारण पूछा। इसी बात पर कृष्ण देव ने अपने घर के अंदर से डंडा लेकर राकेश पर मार दिया। जिस पर राकेश की पत्नी कृष्णा देवी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बचाव कर रही महिला के सिर पर मार दिया डंडा

women murder at sarkaghat mandi.
आरोपी कृष्ण देव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : Demo pic

शोर सुन कर तृप्ता देवी (30) पत्नी राजेंद्र पाल भी बीच बचाव करने के लिए घर से बाहर निकल पौडिय़ों पर खड़ी थी। इसी दौरान कृष्ण देव ने पीछे आकर डंडे से तृप्ता देवी के सिर पर वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से तृप्ता देवी बेहोश हो गई।

चिल्लाने की आवाज सुन कर गांव के लोग मौके पहुंचे। एक निजी वाहन से तृप्ता देवी को रिस्सा तक पहुंचाया गया। जहां से 108 एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल सरकाघाट लाया गया। चिकित्सकों ने तृप्ता देवी को मृत घोषित कर दिया।

मृतका का पति राजेंद्र पाल चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता है। मृतका तृप्ता देवी की जेठानी किरण बाला की शिकायत पर सरकाघाट थाना पुलिस ने आरोपी कृष्ण देव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी कृष्ण देव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed