{"_id":"c6d94aa908dea94b4fd3c44e21b201af","slug":"women-commit-suicide-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से लौटते ही महिला ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल से लौटते ही महिला ने लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, रक्कड़ (कांगड़ा)
Updated Mon, 17 Nov 2014 09:27 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा के गांव बन्नी में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा क्यों किया, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक रीमा देवी पत्नी वीरेंद्र निवासी बन्नी ने अपने घर में ही फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि गरली अस्पताल में रीमा देवी एक बजे दवाई लेने गई थी। सोमवार दोपहर बाद दो बजे अस्पताल से रीमा देवी घर लौट आई।
विज्ञापन
इसके बाद रीमा देवी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। घरवालों से समझा कि रीमा कमरे में आराम कर रही है। जब काफी समय बीत गया और दरवाजा भी नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
फिर भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। देखा तो परिजन भौचक्के रह गए। रीमा देवी का शव छत से लटक रहा था। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घरवालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि बन्नी गांव की विवाहिता ने फंदा लगा लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।