फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman sets self ablaze at una

सास से तंग आकर खुद को लगाई आग

Tue, 01 Jul 2014 06:16 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
woman sets self ablaze at una

मुबारिकपुर में एक महिला ने खुद पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा ली। हादसे में महिला लगभग 90 फीसदी तक झुलस गई है। उसे घायलावस्था में अंब अस्पताल लेकर आए, लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बताया जा रहा महिला घरेलू विवाद के चलते तनाव में थी। इससे वह काफी परेशान रहती थी। इस वजह से महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीजीआई चड़ीगढ़ रेफर किया गया

woman sets self ablaze at una

जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर निवासी 40 वर्षीय महिला सुषमा पत्नी जोगेंद्र ने मंगलवार सुबह अपने ही घर में खुद पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। इससे घर के सदस्यों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आग को बुझाने का प्रयास किया।

लेकिन तब तक महिला का शरीर काफी झुलस चुका था। इसके बाद उसे फौरन 108 एंबुलेंस की मदद से अंब अस्पताल लाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चड़ीगढ़ रेफर कर दिया है।

सास से थी परेशान

woman sets self ablaze at una

महिला की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा पिछले कई दिनों से तनाव में थी। वहीं पीड़ित महिला के भाई सुदर्शन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी करीब 12 साल पहले मुबारिकपुर निवासी जोगिंद्र के साथ हुई थी।

कुछ साल तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन उसके बाद उसकी बहन ने उसे बताया कि उसकी सास उसे काफी परेशान करती है। अंब के डीएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। मायका पक्ष एवं महिला के ससुराल वालों से पूछताछ के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed