फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman sets herself ablaze at una.

महिला ने ली ऐसी मौत कि रूह कांप जाएगी

Sun, 08 Feb 2015 07:55 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
woman sets herself ablaze at una.

विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। गांव भदसाली में रविवार को एक विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान 25 वर्षीय परमजोत पत्नी जगदीप कुमार निवासी भदसाली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। जबकि शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामले के संबंध में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

मिट्टी का तेल छिड़क लगा ली आग

woman sets herself ablaze at una.

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जगदीप कुमार अपनी बीमार भाभी को दवाई दिलवाने के लिए क्षेत्र के ही एक निजी क्लीनिक गया हुआ था। इसी दौरान परमजोत ने घर में मिट्टी का तेल खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली। घर से आग की पलटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक परमजोत बुरी तरह झुलस गई थी। वह उसे लेकर फौरन अस्पताल की ओर भागे। लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि अभी तक किसी प्रकार के घरेलू झगड़े या किसी अन्य परेशानी की बात सामने नहीं आई है। ससुराल और मायका पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed