{"_id":"5cae18f7bdec221462309d86","slug":"woman-employee-detained-for-child-sexual-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल यौन शोषण के आरोप में महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल यौन शोषण के आरोप में महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया
Wed, 10 Apr 2019 09:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी(सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी(सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बाल यौन शोषण करने के आरोप में बद्दी पुलिस ने चंडीगड़ से एसबीआई की एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया है। इस महिला कर्मी पर नौ वर्षीय बालक के यौन शोषण का आरोप लगा है।
विज्ञापन
महिला पुलिस थाना बद्दी ने ये कार्रवाई बहुत ही गुप्त तरीके से की, क्योंकि मामला महिला और बच्चे से जुड़ा था। यौन शोषण का शिकार हुआ बालक बद्दी में अपने मामा और नानी के पास रहता है। मामा बद्दी के निकट एक सहकारी बैंक में कार्य करता है।
विज्ञापन
आरोपी महिला कर्मी बद्दी में बालक के मामा को मिलने आती थीं। आरोप है कि जब मामा घर पर नहीं था तो महिला ने बच्चे का यौन शोषण किया। मामा और नानी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया। एएसपी नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन