फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   woman employee accuses doctor of molestation

डॉक्टर ने महिला कर्मचारी से की अश्लील हरकतें, केस दर्ज

Tue, 11 Apr 2017 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 11 Apr 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
woman employee accuses doctor of molestation

क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के एक महिला कर्मचारी ने एमओएच (मेडिकल ऑफिसर हेल्थ) पर अश्लील हरकतें और गलत इशारे करने का आरोप लगाया है। महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एमओएच हमीरपुर के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला कर्मचारी सीएमओ कार्यालय हमीरपुर में तैनात है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि एमओएच उससे काफी समय से अश्लील हरकतें और इशारे कर रहा था। महिला ने मामले की शिकायत सीएमओ कार्यालय में भी की, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। आरोप है कि अधिकारी की शिकायत करने के बावजूद एमओएच अपनी हरकतों से पीछा नहीं हटा।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि अश्लील हरकतों का विरोध करने के बाद एमओएच ने उसकी फाइलें साइन करना भी छोड़ दिया। इसके चलते उसके कार्यालय का कामकाज प्रभावित होने लगा। इस सब से तंग आकर महिला ने बीते माह मामले की शिकायत पुलिस थाना सदर में की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जाएगी। 

सीएमओ हमीरपुर डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि उनके पास शिकायत आई थी। मामले की छानबीन कर रिपोर्ट पुलिस के पास सबमिट कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed