फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Who is threatened legislator?

विधायक बोले मुझे धमकियां दे रहा है कोई!

Sat, 19 Jul 2014 08:54 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, कुल्लूू
ब्यूराे/अमर उजाला, कुल्लूू Updated Sat, 19 Jul 2014 08:54 AM IST
विज्ञापन
Who is threatened legislator?

हिमाचल कुल्लू जिला के आनी विस क्षेत्र से विधायक खूबराम से फोन पर एक व्यक्ति के गाली-गलौज करने और धमकी देने का मामला सामना आया है।

विज्ञापन


विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मगर अभी पुलिस उक्त आरोपी के नाम का खुलासा नहीं कर रही है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में आनी के विधायक खूबराम ने बताया कि 16 जुलाई की रात को करीब 9.25 बजे उन्हें एक व्यक्ति का आया। आरोपी ने इसके बाद विधायक को फोन पर गाली गलौच और धमकी देना शुरू कर दिया।

पुराने मामले में बना रहा है दबाव

Who is threatened legislator?

अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी विधायक पर किसी पुराने मामले को लेकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। उक्त व्यक्ति शिक्षा विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है।

विधायक खूबराम ने 17 जुलाई को उक्त व्यक्ति के खिलाफ आनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस ने इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि विधायक को धमकी देने का मामला आया है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed