{"_id":"5ada12cd4f1c1ba6018b5aef","slug":"vice-pradhan-committed-suicide-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपप्रधान ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन खेतों में काट रहे थे गेहूं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपप्रधान ने फंदा लगाकर दी जान, परिजन खेतों में काट रहे थे गेहूं
अमर उजाला ब्यूरो, झंडूता (बिलासपुर)
Updated Sat, 21 Apr 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत रोहल के उपप्रधान ने गांव ज्योरा में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत रोहल के उपप्रधान कमलेश कुमार (40) पुत्र स्व. अमरनाथ ने छत पर लगे पंखे से चादर बांधकर फंदा लगा लिया। किसी कार्य के सिलसिले से उपप्रधान के घर आए श्रवण कुमार ने बताया कि उसने उपप्रधान को पंखे से लटका पाया।
विज्ञापन
गांव के निवासी बुद्धि सिंह को सूचित किया। घर में कोई नहीं था। घरवाले गेहूं की कटाई के लिए खेतों में गए थे। इसकी सूचना उन्होंने झंडूता पुलिस को दी। पड़ोसी श्रवण कुमार ने बताया कि कमलेश कुमार 10 वर्ष से ग्राम पंचायत रोहल के उपप्रधान थे, वह बेहद अच्छी छवि वाले थे।
विज्ञापन
एसएचओ रामदास की अगवाई में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।