फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person arrest in ponta robbery case.

आखिरकार दो साल बाद पकड़े गए वो लूटेरे

Sat, 04 Oct 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Oct 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
two person arrest in ponta robbery case.

वर्ष 2012 में पांवटा ज्वेलर लूटकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के दो आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस को पता चला कि मामले के दो आरोपी तिहाड़ जेल में बंद हैं। पांवटा पुलिस ने इन आरोपियों को दिल्ली पुलिस से ट्रांजिट में लिया है।

विज्ञापन


दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को एक सप्ताह की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बताते चलें कि जनवरी 2012 में पांवटा में विशाल ज्वेलर्स लूट कांड हुआ था, जिसमें एक लूट गिरोह के सदस्यों ने वाहन से ज्वेलर्स का पीछा किया था।
विज्ञापन


वाहन सवार गिरोह सदस्यों ने यमुना विहार कालोनी में ज्वेलर की कनपटी पर बंदूक तान दी। इसके बाद पांवटा के ज्वेलर्स से नकदी एवं ज्वेलरी लूट लए गए थे। काफी मशक्कत के बाद आधा दर्जन से अधिक लूटकांड आरोपियों को पांवटा पुलिस ने कुछ माह बाद दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस मामले के मेरठ निवासी दो आरोपी सोनू पुत्र साधू राम तथा सोनू उर्फ चकारा तब से ही फरार चल रहे थे। पांवटा पुलिस को पता चला कि ज्वेलर लूट कांड के दो आरोपी तिहाड़ जेल में एक अन्य मामले में सजा काट रहे हैं।


पांवटा पुलिस टीम ने अदालत में आवेदन किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को पांवटा पुलिस के हवाले किया। दोनों वांछित आरोपियों को पांवटा अदालत में पेश किया। उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed