फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two milk samples found adulterated at kullu.

सावधान! दूध नहीं सिर्फ पानी पी रहे हैं आप

Tue, 24 Mar 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 24 Mar 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
Two milk samples found adulterated at kullu.

दूध के नाम पर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह खुलासा स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से भरे गए दूध के सैंपलों के फेल होने पर हुआ है। हिमाचल के कुल्लू जिले में विभाग ने रिपोर्ट के आधार पर दूध व्यापारियों को नोटिस जारी कर एडीएम कोर्ट में मामला चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। दूध के सैंपल फेल होने की पुष्टि जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी भाविता टंडन ने की है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत माह पहले स्वास्थ्य विभाग ने कुल्लू जिला के भुंतर और कुल्लू शहर से दूध के आठ सैंपल भरे थे, जिसमें पंजाब की पांच नामी कंपनियों के भी सैंपल लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेजा गया था। प्रयोगशाला से स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में खुले दूध के दो सैंपल फेल पाए गए हैं। प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दूध में पैट और एसएनएस की मात्रा न के बराबर है।
विज्ञापन


यानी दूध किसी भी हाल में पौष्टिक नहीं है। मात्र लोगों को दूध के नाम पर पानी बेचा जा रहा है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने दोधियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। वहीं, एडीएम कोर्ट में मामला चलाने की तैयारी की जा रही है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुल्लू भाविता टंडन ने बताया कि आठ में से दो दूध के सैंपल फेल हो गए हैं, जिनके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed