{"_id":"26641d0da015f5d911173f4f420ec38e","slug":"two-employee-of-deotsidh-trust-suspended-for-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर के राशन में गडबड़ी पर दो कर्मचारी सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर के राशन में गडबड़ी पर दो कर्मचारी सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर(हमीरपुर)
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास दो कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। न्यास ने इनमें से एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है। दियोटसिद्ध न्यास आयुक्त एवं उपायुक्त हमीरपुर के आदेश पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास द्वारा करवाए जा रहे ऑडिट में पता चला कि न्यास के संबंधित कर्मचारी ने राशन की रसीदें काट दी हैं लेकिन इसकी राशि जमा नहीं करवाई है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में न्यास के ऑडिट के समय राशन में गड़बड़झाला सामने आया है। यह मामला वर्ष 2013-14 का है । मंदिर न्यास के कर्मचारी ने राशन की रसीदें काटी गई हैं तथा इसी राशि न्यास के पास जमा नहीं की। न्यास में राशन चोरी होने का मामला पहले भी उजागर हो चुका है।
विज्ञापन
अब रसीदों की राशि जमा करने गलती पकड़ी गई है। मंदिर न्यास इस सारे मामले की जांच करने जुट गया है। उपायुक्त हमीरपुर ने इस सारे मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त के आदेश पर एसडीएम बड़सर ने शुक्रवार देर शाम दो कर्मचारियों राज कुमार तथा प्रताप के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। इनमें से एक कर्मचारी राज कुमार को सस्पेंड कर दिया है जबकि प्रताप सेवानिवृत्त हो चुका है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने राशन में गड़बड़ी मामले को गंभीरता से उठाया था। एसडीएम बड़सर अक्षय सूद ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर दो कर्मचारियों राज कुमार तथा प्रताप के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी है। इनमें एक कर्मचारी राज कुमार को सस्पेंड कर दिया है जबकि प्रताप रिटायर्ड हो चुका है। न्यास के ऑडिट जांच में राशन रिकार्ड में गड़बड़ी पाई गई है।