{"_id":"bc747ca6d1d17c65386a742530b97ecc","slug":"two-brothers-attacked-their-brother-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़े से फोड़ दिए सगे भाई भाभी के सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फावड़े से फोड़ दिए सगे भाई भाभी के सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Fri, 04 Jul 2014 10:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों ने अपने ही एक सगे भाई और भाभी के सिर फोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल पति व पत्नी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंचरुखी पुलिस चौकी के तहत पंचायत अवैरी में दो भाइयों ने अपने भाई और भाभी से जमीन विवाद को लेकर मारपीट की। जमीन विवाद को लेकर पहले तीनों भाइयों में आपस में बहस चलती रही।
विज्ञापन
लेकिन बाद में तैश में आए रमेश कुमार और मुंशी राम ने अपने भाई सुरेश से मारपीट शुरू कर दी। वहां रखे फावड़े से उन्होंने उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह देख सुरेश कुमार की पत्नी सुंकी देवी बीच बचाव के लिए वहां आई तो दोनों भाइयों ने उसके सिर पर भी फावड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसका पता चलते ही आसपास के लोगों ने आकर मामला शांत करवाया।
वहां से दोनों आरोपी भाई फरार हो गए थे। सुरेश कुमार और उसकी पत्नी सुंकी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। पंचरुखी पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई योगेंद्र अवस्थी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।