फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two brother Demolition in police choki

चौकी के भीतर तोड़फोड़, पुलिस ने कुछ नहीं किया

Thu, 24 Jul 2014 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 24 Jul 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
two brother Demolition in police choki

हिमाचल के सोलन जिला स्थित महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी के चिकित्सक और उसके भाई ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के साथ साथ खूब हंगामा किया। हैरानी इस बात की है कि इतना सबकुछ करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई है।

विज्ञापन


मामला बुधवार देर रात का है जब कुमारहट्टी बाइपास के पास ओवरटेक को लेकर वाहन चलाने वालों में बहस हो गई। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों को सिटी चौकी ले जाया गया।
विज्ञापन


यहां पर शराब के नशे में तैश खाकर दोनों भाइयों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस मौके पर उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से खूब गाली गलौच की और धमकाया भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सिर्फ 114 का मुकद्दमा किया दर्ज

two brother Demolition in police choki

पुलिस चौकी में तोड़ फोड़ और कर्मचारियों से गाली गलौच और धमकी देने के बावजूद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मात्र धारा 114 यानि शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज किया है।

अब यह समझ से बाहर है कि पुलिस किसके दबाव में काम कर रही थी। थाना प्रभारी अनिल धोल्टा ने बताया कि आरोपी साहिल सहगल व रोबिन सहगल का वीरवार को सोलन अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

इसमें दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। आरोपी साहिल महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी सुल्तानपुर में एमरजेंसी मेडिकल अधिकारी के पद पर तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed