फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   truck hit bike at una, one died.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 25 Apr 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 25 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
truck hit bike at una, one died.
तेज रफ्तारी ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। - फोटो : Demo pic

ऊना जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव जनकौर ट्रक-बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का उपचार जारी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सुलिंद्र उर्फ बंटी पुत्र गुरवचन सिंह निवासी तलवंडी जिला कपूरथला, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सुलिंद्र बाईक पर सवार होकर अपने दो दोस्त राजेंद्र निवासी बढ़ेडा व जोगिंद्र सिंह निवासी पंडोगा के साथ संतोषगढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


जनकौर पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तारी ट्रक ने बाईक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान सुलिंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ धरारा 279, 337, 340ए एवं 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed