{"_id":"d3b4db5bae34c8187934f1dc5873076b","slug":"tribunal-employee-commit-suicide-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिब्यूनल कर्मी ने बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिब्यूनल कर्मी ने बाथरूम में फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 31 Dec 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
शिमला के थाना छोटा शिमला के तहत विकासनगर में एक दैनिक वेतन भोगी सरकारी कर्मचारी ने मंगलवार को अपने सेट नंबर 23 ब्लॉक-ए-17 के बाथरूम में दुप्पटे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक माखन सिंह मानसिक रूप से कुछ परेशान था। पुलिस के मुताबिक मृतक ट्रिब्यूनल में दैनिक भोगी कर्मी के रूप में कार्यरत था। इसने मंगलवार को अपने ही घर में दुपटे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
इस घटना की सूचना मिलने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। यहां बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्जकर मौत के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक अपने सेट में परिवार के साथ रहता था। देर शाम करीब साढ़े नौ बजे घर वालों ने उसे बाथरूम में लटका हुआ पाया। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।