फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tragic scene, Girl ripped off in thresher machine

थ्रेशर मशीन से कटी छाती, लड़की की मौत

Fri, 02 May 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंगाणा (ऊना) Updated Fri, 02 May 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tragic scene, Girl ripped off in thresher machine

जिले के उपमंडल बंगाणा के तनोह गांव में वीरवार देर रात 15 वर्षीय लड़की की थ्रेशर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना से तनोह इलाके में मातम का माहौल है। घटना वीरवार देर रात 11 बजे की है।  तनोह निवासी निक्काराम की बेटी पूजा गेहूं की थ्रेशिंग के दौरान ट्रैक्टर के सीट पर बैठी हुई थी। अचानक थ्रेशर की ओर गिर पड़ी।
विज्ञापन


वह ट्रैक्टर को थ्रेशर से जोड़ने वाली शाफ्ट के नट की जद में आ गई। इससे उसकी छाती करीब 12 इंच कट गई। परिजन पूजा को बंगाणा सीएचसी ले गए और जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। पूजा तनोह स्थित राजकीय उच्च पाठशाला में आठवीं की छात्रा थी।

कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर, मिल्कफेड के निदेशक रामदास मलांगड़,आदि ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed