{"_id":"faaf716b32f69c9a354bf0ec7db5d643","slug":"theft-at-shankli-school-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से एलसीडी, दुकान से सामान ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से एलसीडी, दुकान से सामान ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Jul 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूल शांकली की खिड़की तोड़ कर चोर एलसीडी टीवी चुरा ले गए। स्कूल प्रबंधन ने बताया है कि सोमवार सुबह जब स्कूल आए तो स्कूल की खिड़की टूटी हुई थी। मुख्य अध्यापिका के कमरे से एलसीडी टीवी, वेब बाक्स, ट्रैक सूट और वालीबाल चोरी हुआ है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस थाना ढली के तहत शनान की एक दुकान से चोर बिजली और हार्डवेयर का लाखों का सामान चुरा ले गए हैं। केसी टेडर्स की ओर से दर्ज कराए गए मामले में बताया गया है कि चोरों ने प्लाई बोर्ड, शीशे, बिजली का सामान और हार्ड वेयर का अन्य सामान चुराया है।
विज्ञापन
चोरी हुए सामान की कीमत लाखों में है। उधर, बताया जा रहा है कि चोरों ने दुकान के पास गाड़ी खड़ी कर सामान चुराया है। चोरी हुआ सामान कई लोगों द्वारा उठाया गया है। एक या दो लोगों का यह काम नहीं लगता। इस घटना को किसी चोर गिरोह ने ही अंजाम दिया है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने इन सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।