फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The death of 10-year-old hunter shot at himachal.

यहां शिकारी की गोली का शिकार बना मासूम

Fri, 13 Feb 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा) Updated Fri, 13 Feb 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
The death of 10-year-old hunter shot at himachal.

हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा बैजनाथ थाना के रजेहड़ गांव में एक शिकारी की गोली से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है। घटना देर शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है।

विज्ञापन


शव की पहचान मोनू पुत्र प्यार चंद निवासी रजेहड़ के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ थाना की कंडवाड़ी पंचायत के रजेहड़ गांव के रामपुर के सामने स्थित जंगल में शिकारी की गोली चलने से 10 वर्षीय बच्चे मोनू की मौत हो गई।

विज्ञापन

मासूम लकड़ियां लेने गया था

The death of 10-year-old hunter shot at himachal.

शाम पौने छह बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रजेहड़ गांव के लोगों ने बैजनाथ थाना में घटना की सूचना दी है।

पुलिस के अनुसार मोनू पुत्र प्यार चंद समीपवर्ती जंगल में लकड़ियां लेने गया हुआ था कि अचानक बंदूक की गोली का शिकार हो गया। गोली चलाने वाले आरोपी शिकारी का पता नहीं चल सका था।

पुलिस का दल एसएचओ दुनी चंद की अगुवाई में घटनास्थल पर गया हुआ था। थाना प्रभारी दुनी चंद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed