फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   temple theft case in shimla

महाराष्ट्र में बिकता था चोरी का सोना और चांदी

Tue, 16 Sep 2014 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 Sep 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
temple theft case in shimla

शिमला के मंदिरों से चोरी होने वाले सोने चांदी के आभूषणों की सौदेबाजी कई स्तर पर हुई। चोर मंदिर से कीमती सामान चुराकर अर्की के एक सुनार को औने पौने दामों में इसे बेच देते थे। सुनार के संपर्क सूत्र महाराष्ट्र के व्यापारियों के साथ होता था।

विज्ञापन


हरियाणा के मणिमाजरा में इनके बीच सौदा होता। चोरी के आभूषणों को पिघला दिया जाता। इसके बाद टेस्ट लैब में इसकी शुद्धता को मापा जाता। सोने और चांदी की प्रतिशतता के हिसाब से उस दिन के बाजार भाव से सौदागर आरोपी सुनार की रकम तय करते।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी सुनार उनसे पैसा लेने के बजाए सोने और चांदी के आभूषण लेकर लौट आता। इसका खुलासा आरोपियों से पूछताछ के दौरान हुआ है। मंदिरों में चोरी करने के मामले में पकड़े गए सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह छोटी-छोटी गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं। यह एक ही समुदाय के हैं। लंबे समय से शिमला और सोलन के ग्रामीण हल्कों में मकान बनाकर रह रहे हैं। गांव-गांव जाकर फेरी लगाते हैं। इस दौरान खासकर ग्रामीण हल्कों में आने वाले मंदिरों में चोरी कर फरार हो जाते हैं।

छानबीन में कई बड़े नामों का खुलासा

एएसपी (सिटी) भजन देव नेगी ने कहा कि मामले की परतें धीरे-धीरे खुलती नजर आ रही है। महाराष्ट्र के सौदागर हैं जो सुनार से चोरी का माल खरीदते रहे हैं। मंदिरों में चोरों की इस गैंग में सभी रिश्तेदार हैं। चोरी का काफी सामान बरामद कर लिया गया है।

चोरी के इस धंधे में प्रदेश के कुछ नामी गरामी सफेदपोश के संलिप्त होने का भी अंदेशा है। जांच के दौरान ऐसे कुछ साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं जिसमें दूसरे जिले के भी बड़े बड़े नाम सामने आने लगे हैं।


आने वाले दिनों में इन हस्तियों को भी थाने बुलाने की तैयारियां चल रही हैं। आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। आरोपी मंझे हुए बदमाश हैं। पुलिस को गुमराह करने में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed