{"_id":"11b3f267ffca8bc6f99f5074e05e26d9","slug":"temple-theft-case-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की मूर्तियों से बनाई ईंटे, मनीमाजरा से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की मूर्तियों से बनाई ईंटे, मनीमाजरा से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Sep 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रातड़ देवता मंदिर से चोरी हुए चांदी की सुनारों ने ईंटें बना दी हैं। शुक्रवार को मनीमाजरा के दो सुनारों के पास से शिमला पुलिस ने दो ईंटें बरामद की है। इन ईंटों को अर्की के सुनार ने बनाया है। इसके अलावा बिलासपुर के एक सुनार से पुलिस ने छत्र और मुकुट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
मंदिर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने करीब साढ़े तीन किलो चांदी बरामद कर ली है। फिलहाल मनीमाजरा और बिलासपुर के सुनारों को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि सुनारों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
23 अगस्त की रात को राजधानी से सटे बनूटी स्थित रातड़ देवता मंदिर में चोरी करने वालों से हुई पूछताछ पर शुक्रवार को पुलिस ने बिलासपुर और मनीमाजरा में दबिश दी। बिलासपुर के एक सुनार से चांदी का एक छत्र और मुकुट बरामद हुआ।
विज्ञापन
उधर, मनीमाजरा के दो सुनारों से पुलिस ने चांदी की दो ईंटें बरामद की है। इन ईंटों को मंदिर से चुराए गए सामान को पिघलाकर बनाया गया है। अर्की के सुनार ने चोरों द्वारा दिए गए सामान को पिघलाकर ईंटों में तब्दील किया है। शुक्रवार को पुलिस ने साढ़े तीन किलो चांदी बरामद की है।
सोना नहीं चांदी किया था चोरी!
चोर और सुनारों का कहना है कि चुराया गया सारा सामान चांदी का था। जिसे सोना कहा जा रहा है वह भी चांदी ही है। चांदी पर सोने का पानी चढ़ाया गया है। चोर और सुनारों की इस दलील ने शिमला पुलिस को उलझा दिया है।
पुलिन अब सुनारों से बरामद सामान की लैब में जांच करवाएगी। रातड़ देवता मंदिर में रखी गई छड़ की भी जांच करने का फैसला पुलिस ने लिया है। इस जांच से सोने की जानकारी मिलने की संभावना है। इसके अलावा चोरों से इस मामले कड़ी पूछताछ भी जारी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भजन नेगी ने कहा है कि सोने की बरामदगी अभी नहीं हुई है। अभी तक की पूछताछ में चोर और सुनार चांदी पर सोने का पानी चढ़ा होने की बात कह रहे हैं। मंदिर प्रबंधन से भी इस संदर्भ में पूछताछ की जाएगी।