फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher murdered on Teachers Day, police arrest Accused.

टीचर्स डे पर काट दी थी शिक्षक की गर्दन, पकड़ा गया हत्यारा

Tue, 27 Sep 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी/दलाश(कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी/दलाश(कुल्लू) Updated Tue, 27 Sep 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher murdered on Teachers Day, police arrest Accused.

हिमाचल के आनी में शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को हुई शिक्षक कर्मचंद हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन


उसने बताया कि शराब के नशे में कहासुनी होने के बाद शिक्षक की हत्या की थी। गर्दन काटने के बाद इसे एक बोरे में भर दिया था। हत्या करने के बाद सेसराम रोहड़ू के बसुनी गांव में छुपकर सेब भरने का काम कर रहा था ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके।
विज्ञापन


बीस दिन की जद्दोजहद के बाद आखिर पुलिस ने रविवार शाम को रोहड़ू के बसुनी गांव से सेसराम को धर दबोचा। एसएचओ आनी भूप सिंह ने कहा कि रोहडू के बसुनी गांव से पकड़े सेस राम ने अपना मोबाइल फोन दूसरी सिम डालकर आन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सेसराम की लोकेशन की जानकारी मिल गई।  डीएसपी आनी बलदेव ठाकुर ने बताया कि शिक्षक कर्मचंद की सिर कटी लाश मिलने के बाद से ही सेसराम अपने घर से फरार था। इसके फरार होने के बाद से ही पुलिस की शक की सुई सेसराम पर जा टिकी थी।

बार बार फोन बंद कर रहा था आरोपी

Teacher murdered on Teachers Day, police arrest Accused.

सेसराम ने फरार होने के बाद से अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था। इसके बाद सेसराम थोड़ी देर के लिए फोन आन करता था और कुछ ही देर बाद बंद कर देता था। इसके फोन की लोकेशन ब्रौ और जगातखाना में भी आई थी।

इसके बाद लंबे समय तक मोबाइल बंद रहा। जैसे ही उसने सिम बदलकर मोबाइल फोन आन किया तो सेस राम की लोकेशन रोहड़ू दिखने लगी और पुलिस ने अपना जाल बिछाकर सेस राम को दबोच लिया।

सेस राम के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस को शिक्षक कर्मचंद की हत्या से जुड़े कई अहम जानकारी और सुराग  हासिल हो सकते हैं । 2 सितंबर को जंगल में शिक्षक की सिर कटी लाश मिली थी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल था।

अब आरोपी से पूछे जाएंगे ये सवाल

Teacher murdered on Teachers Day, police arrest Accused.

कई तरह की अफवाहों से पुलिस को भी परेशानी से दो चार होना पड़ा। पुलिस कर्मचंद की हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर छानबीन करने में जुटी है कि कर्मचंद की हत्या क्यों की गई, हत्या करने के पीछे कहीं कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी। हत्या के पीछे कोई और मकसद तो नहीं था।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कर्मचंद की हत्या एक ही व्यक्ति ने की है या इस हत्या को अंजाम देने वालों में कोई और भी शामिल रहा है। आखिर पुलिस को जिस सेस राम की तलाश थी,अब वो पुलिस के हथे चढ़ चुका है। जिससे पुलिस को इस मर्डर के बारे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed