{"_id":"56fe0a1d4f1c1b7e6df00106","slug":"taxi-highjack-case-at-gagal-police-arrest-two-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":" टैक्सी हाईजैक केस में बड़ा खुलासा, लूट के लिए रची थी साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी हाईजैक केस में बड़ा खुलासा, लूट के लिए रची थी साजिश
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
एसपी कांगड़ा संजीव गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के धर्मशाला में गगल टैक्सी हाइजेक मामले का पुलिस ने पटाक्षेप कर दिया है। हिमाचल पुलिस के सहयोग से जेएंडके पुलिस ने दो आरोपियों पुरुषोत्तम और कुलजीत को गिरफ्तार किया है। जबकि, तीसरे आरोपी पवन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गगल चौक के सीसीटीवी फुटेज में आए जेएंडके के रेयाशी जिले के रहने वाले तीनों आरोपियों पवन, पुरुषोत्तम, कुलजीत ने टैक्सी हाइजेक करने की साजिश जेएंडके उधमपुर में रची थी। आरोपियों पर पहले से ही दर्जन भर चोरी, अपहरण और हत्या के केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
आपराधिक पृष्ठभूमि के आरोपियों ने जम्मू में ही हिमाचल में टैक्सी हाइजेक करने का प्लान बनाया था। आरोपियों का टैक्सी हाइजेक कर उसे बेचकर पैसा कमाने का प्लान था। तीनों आरोपी इसी इरादे से जेएंडके से हिमाचल के कांगड़ा जिले के गगल चौक आए थे।
विज्ञापन
धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि पुरुषोत्तम और कुलजीत निवासी रेयाशी (जेएंडके) को जेएंडके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गगल चौक पर आरोपियों ने ऐसे चालक को चुनना था जो कमजोर हो ताकि उसे मारने में आसानी रहे।
इसलिए, आरोपियों ने 14 जनवरी को काफी पूछताछ के बाद चालक विजय कुमार की टैक्सी पठानकोट के लिए किराये पर ली। रात के समय थोड़ी दूर जाकर आरोपियों ने बहाना बनाकर टैक्सी रुकवाई और विजय का गला घोंटकर उसे मार डाला।
शव को आरोपियों ने 32 मील के पाल पुली के नीचे छुपा दिया और थोड़ी दूर जाकर टैक्सी की नंबर प्लेट चेंज कर ली। आरोपियों ने इसके बाद टैक्सी को बेचना था। तफ्तीश जवाली पुलिस के एसडीपीओ के नेतृत्व वाली टीम ने की। केस को सुलझाने के लिए हिमाचल पुलिस ने एसआईटी भी बनाई। इसमें एएसपी विजय सकलानी भी हैं।
गगल केस के बाद जम्मू में किया था मर्डर
एसपी ने बताया कि आरोपियों को जेएंडके पुलिस ने एक बच्ची के अपहरण और मर्डर केस में गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक कार भी बरामद की गई थी। कार गगल की थी। आरोपियों ने गगल टैक्सी हाइजेक करने के बाद जम्मू में बच्ची का अपहरण कर उसकी भी हत्या कर दी थी।
देश भर में जारी हुआ था हाई अलर्ट
टैक्सी हाइजेक और चालक की हत्या 14 जनवरी को हुई थी। इसके छह दिन बाद पुलिस को पुली के नीचे चालक का शव मिला था। इसके करीब एक महीने बाद आरोपी दबोचे गए। इस घटना को जनवरी में आतंकी गतिविधि की साजिश के साथ जोड़ा जा रहा था। जिसके बाद देश भर में हाई अलर्ट जारी हुआ था।