{"_id":"56eba9974f1c1bca3a8b4568","slug":"suspense-continue-on-amrita-suicide-case-at-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":" कहीं दहेज की बलि तो नहीं चढ़ी अमृता, खुद को लगाई थी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं दहेज की बलि तो नहीं चढ़ी अमृता, खुद को लगाई थी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:52 PM IST
विज्ञापन
सवाल यह उठ रहा है कि क्या अमृता को अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए उकसाया गया या फिर वह किसी षड्यंत्र की शिकार हुई है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं, दहेज की बलि बेदी पर ही तो नहीं चढ़ी 21 वर्षीय विवाहिता अमृता। अमृता का विवाह दो साल पहले राकेश से हुआ था, इस बीच ऐसा क्या हुआ, जो उसकी जलकर मौत हो गई। फिलहाल यह गुत्थी पुलिस ने सुलझानी है कि क्या अमृता ने खुद अपनी ईहलीला खत्म की है या फिर वह किसी षड्यंत्र की शिकार हुई है।
विज्ञापन
निरमंड के हटाल रेमू गांव की अमृता को विवाह के बाद दो साल के अंतराल में ऐसा क्या हो गया, जो मौत को गले लगाना पड़ गया? सवाल यह उठ रहा है कि क्या अमृता को अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए उकसाया गया या फिर वह किसी षड्यंत्र की शिकार हुई है?
विज्ञापन
अमृता के साथ ससुराल में सब कुछ ठीक नहीं हो रहा था और वह काफी परेशान थी। यह बात अमृता की मां लीला देवी ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में भी साफ शब्दों में कही है। अमृता ने मौत से कुछ घंटे पहले अपने मां लीला देवी को टेलीफोन भी किया था और उसने साफ कहा था कि उसको ससुराल में काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मां लीला देवी को क्या मालूम था कि उसकी बेटी अमृता का यह आखिरी फोन होगा और इसके बाद वह उसका कभी मुंह नहीं देख पाएगी। जैसे ही उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की मौत हो गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अमृता की मौत और मौके पर मिले साक्ष्यों के बाद से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जब अमृता कमरे में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी तो क्यों ससुराल का कोई उसे बचाने नहीं पहुंचा?
अमृता की मौत की सूचना पुलिस में पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने दी। क्या ससुराल वाले इतने बेदर्द थे कि उन्होंने अमृता को बचाना तो दूर मामले की सूचना पुलिस को देना भी उचित नहीं समझा? इससे ससुराल वालों पर भी संदेह की सूई टिकना लाजमी है।
अमृता कैसे मरी यह फिलहाल एक पहेली बनी हुई है और यह पुलिस छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा कि अमृता कैसे मरी? पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है, क्योंकि पुलिस ने ससुराल वालों पर मामला दर्ज तो किया है परंतु अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।