पंजाब के प्रेमी जोड़े ने हिमाचल में किया सुसाइड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले में थाना कोट के अंतर्गत मंडयाली क्षेत्र के निजी होटल में ठहरे प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। दोनों मृतक युवक और युवती पंजाब राज्य के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री नयनादेवीके समीप एक निजी होटल में युवक मोहन लाल (27) पुत्र रवि सिंह गांव मछलीकलां खरड़, युवती राजबिंद्र (25) पुत्री बलजिंदर सिंह गावं सोहाणा मोहाली रविवार को रात करीब आठ बजे श्री नयनादेवी पहुंचे।
जहां पर इस अविवाहित जोड़े ने होटल मालिक को गुमराह कर अपने आप को पति-पत्नी बताकर कमरा किराये पर लिया, लेकिन देत रात करीब 11 बजे होटल के कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। होटल कर्मचारी भी पहुंच गए। जहां पर उन्होंने देखा कि दोनों ने उल्टियां करना शुरू कर दी थीं।
पति पत्नी कहकर होटल में ठहरे थे
होटल कर्मचारियों ने हालत बिगड़ती देख दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल पहुंचाया। यहां से भी चिकित्सकों ने उन्हें आनदंपुर साहिब रेफर कर दिया, लेकिन दोनों ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
जिस पर लिखा हुआ था कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। इसके चलते सुसाइड कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
डीएसपी नयनादेवी विनोद शर्मा ने कहा कि पुलिस ने धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।