{"_id":"ad61aa52a44ade979a95ebbff7f707fb","slug":"store-fire-in-the-loss-of-1-5-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर में लगी आग से 15 लाख का नुकसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टोर में लगी आग से 15 लाख का नुकसान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 10 Jun 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
शिमला जिला के कोटगढ़ क्षेत्र में एक स्टोर के भीतर आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मामला मंगलवार सुबह का है जब कोटगढ़ क्षेत्र में स्थित एक चार मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। जब चारों तरफ धुंआ उठा तो स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
लोगों ने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि ग्राउंड फ्लोर के स्टोर में आग लगी है। स्टोर में सेब की पेटियां और अन्य पैकिंग का सामान रखा गया था जो कि आगजनी में पूरी तरह से राख हो गया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने दी आगजनी की सूचना लोगों ने मामले की सूचना दमकल वाहनों को दी जिसके बाद अग्निशमन के दमकल वाहनों काे दी। इसके बाद रामपुर अग्निशमन केंद्र से दमकल वाहनों को मौके के लिए रवाना किया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पा लिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारी आगजनी में हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। प्रारंभिक आकलन में नुकसान करीब 15 लाख रूपए बताया जा रहा है।