माहूंनाग देवता के नए मंदिर से सोने-चांदी के मोहरे चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैलचौक के समीप तरौर गांव में माहूंनाग के नए मंदिर में देर रात करीब 2 बजे चोरों ने देवता के सोने चांदी के मोहरे और सोना चांदी का कीमती सामान चुरा लिया है। मंदिर से चोरी किए गए सोना चांदी के सामान की कीमत 60 लाख रुपये आंकी जा रही है।
पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर मौके पर जाकर मामला दर्ज कर लिया है तथा चोरों का सुराग लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी शुरू कर दी है। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने घटना की पुष्टि की है। मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शख्स मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
इसकी पुलिस ने फुटेज निकाल ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2 बजे चोर ने माहूंनाग मंदिर में ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर से देवता के सोना चांदी के मुख्य मोहरे, छत्र, मालाएं और शांगल उड़ा लिए। चोर को जब सीसीटीवी कैमरा दिखाई दिया तो उसने सीसीटीवी की तार काट डाली।
इसकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई
इसकी तस्वीरें सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। चोर ने मंदिर से देवता का डेढ़ किलो सोना, 8 किलो चांदी उड़ा लिया है जिसकी कीमत 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। चोरी के दौरान चोर से अष्टधातु का एक मोहरा मंदिर में गिर गया है।
गूर निर्मल शर्मा और उनके बेटे तिलक राज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पिछले करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने घर के काम के लिए एक बिहारी लड़के को रखा था। इसने उनके घर में उस समय चोरी की थी। जिसे बाद में घर से निकाल दिया था।
करीब डेढ़ साल बाद उसी बिहारी युवक ने रविवार रात माहूंनाग मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह जब पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर गया तो इस घटना का पता चला।
आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस उसका सुराग पता लगाने के लिए संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। एसएचओ गोहर मनोज कुमार वालिया ने बताया कि पुलिस जल्द आरोपी को सलाखों के पीछे धकेलेगी।