फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan's businessman arrested in hpu shimla fake degree case

एचपीयू फर्जी डिग्री मामले में सोलन का कारोबारी गिरफ्तार

Thu, 14 Feb 2019 12:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Feb 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Solan's businessman arrested in hpu shimla fake degree case

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्रियां बनाकर बेचने वाले गिरोह का एक और सदस्य शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खेमचंद (35) सोलन का निवासी है और पेशे से कारोबारी है। पुलिस ने बुधवार दोपहर आरोपी को कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


इस आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को फर्जी डिग्री मामले में बड़ी कामयाबी माना जा रहा है, जबकि पुलिस इस आरोपी से फर्जी डिग्री मामले में जुड़े कई अन्य मुख्य तथ्य जुटाने का प्रयास करेेगी। बता दें कि 10 जनवरी को हिमाचल पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन


तीन लोगों को शिमला से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से एचपीयू में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की तीन जाली डिग्रियां भी बरामद हुई हैं। इन आरोपियों ने बताया कि एक डिग्री को 20 से 25 हजार रुपये में बेचा जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी डिग्री मामले में पुलिस आरोपी को आज कोर्ट में पेश करेगी  

Solan's businessman arrested in hpu shimla fake degree case

 11 जनवरी को फर्जी डिग्री मामले में गिरोह के चौथे आरोपी को पकड़ा था। इसके बाद चौथे आरोपी में पूछताछ में बताया कि उसे डिग्रियां सोलन का व्यक्ति देता था। इसके बाद पुलिस ने इस आरोपी को पकड़ने के लिए कई जगह पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

इसी बीच सोलन के इस आरोपी को अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई। इसके बाद पुलिस इस आरोपी पर नजर बनाए हुए थी। बुधवार को आरोपी अदालत में अंतरिम जमानत की सुनवाई को आया हुआ था। इसी बीच पुलिस अदालत में इस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पूरी तैयारियों के साथ पहुंची थी।

पुलिस ने अदालत में साक्ष्य पेश किए और इस आरोपी की जमानत खारिज हो गई। इसके बाद पुलिस ने इस आरोपी को कोर्ट परिसर के बाहर से गिरफ्तार किया। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।

एचपीयू के फर्जी डिग्री मामले में हमीरपुर जिला के नादौन से गिरफ्तार आरोपी को पुलिस वीरवार को अदालत में पेश करेगी। इस दौरान पुलिस अदालत में फर्जी डिग्री मामले में तफ्तीश साक्ष्य को भी कोर्ट रखेगी ताकि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया जाए और फर्जी डिग्री मामले में कई और तथ्य जुटाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed