...वो शोर मचाती, उससे पहले उड़ा ले गए पर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालढ़ांग-शिलाई एनएच-72बी पर पर तारुवाला में शिवा कालोनी के पास दो बाइकर्स ने एक महिला का पर्स उड़ा लिया। जिसमें नगदी व मोबाइल सेट था। मामला हिमाचल के सिरमौर जिले का है। आरोपी बाइक पर सवार थे। महिला ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी अनुसार पांवटा के तारुवाला निवासी शीतल शर्मा अपनी सहेली रीतू व एक छोटे बच्चे के साथ पांवटा बाजार आई थी। खरीददारी करने के बाद देर शाम को रिक्शा में सवार होकर वापस घर की तरफ जा रही थी। बद्रीपुर से तारुवाला मार्ग के बीच शिवा कॉलोनी के पास पहुंचते ही, पीछे से एक बाइक आई। जिसमें दो युवक सवार थे।
महिला ने किया चतुराई वाला काम
एक युवक ने झपटा मार कर रिक्शा में जा रही महिला से पर्स छिन लिया। पर्स में 10,000 नगदी एवं एक मोबाइल सेट था। महिला ने बाइक नंबर पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। इनसे महिला पर्स उड़ाने के मामले में कड़ी पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने पुष्टि कर कहा कि रिक्शा पर तारुवाला की तरफ जा रही महिला ने तुरंत थाने में सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस टीम को क्षेत्र में अलर्ट कर दिया गया। दो संदिग्ध युवकों को पुलिस टीम ने पकड़ा है। इन दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।