{"_id":"5d4af00f8ebc3e6d095505d4","slug":"six-year-old-girl-raped-in-himachal-s-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के मंडी में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल के मंडी में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म
Wed, 07 Aug 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिवालसर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Aug 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले के रिवालसर क्षेत्र में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बच्ची एक निजी स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्ची स्कूल बस से सीधे नानी के घर गई। रात को जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो मां को इस बात का पता चला।
विज्ञापन
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्ची के साथ यह घटना बस में हुई या फिर स्कूल में हुई है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा भी जांच के लिए रिवालसर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन