फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police questionnaire to bollywood actor jeetendra in sexual harassment case

यौन उत्पीड़न मामलाः जितेंद्र को शिमला पुलिस भेजने जा रही प्रश्नावली

Thu, 08 Mar 2018 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 08 Mar 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
shimla police questionnaire to bollywood actor jeetendra in sexual harassment case

यौन उत्पीड़न के मामले में घिरे फिल्म अभिनेता जितेंद्र को शिमला पुलिस प्रश्नावली भेजने की तैयारी कर रही है। प्रश्नावली में मामले से जुड़े करीब 20 सवालों को तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जांच टीम जितेंद्र से पूछताछ के लिए जल्द मुंबई भी रवाना होगी। महिला थाना न्यू शिमला में मुकदमा दर्ज होने के बाद अग्रिम जमानत के लिए फिलहाल जितेंद्र की ओर से कोई याचिका दाखिल नहीं हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस को शिकायतकर्ता के आने का इंतजार है, इनके बयान दर्ज होने के बाद जांच तेजी से आगे बढ़ेगी। मौजूदा समय में जांच टीम वीडियो कांफ्रेंस के जरिये महिला से बातचीत कर रही है और बताया जा रहा है कि महिला अभी विदेश में है और वह जल्द लौटने की बात कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र के खिलाफ ये है मामला

shimla police questionnaire to bollywood actor jeetendra in sexual harassment case

बता दें कि जितेंद्र के खिलाफ 47 साल पुराने यौन उत्पीड़न के मामले में महिला थाना न्यू शिमला में एफआईआर दर्ज की गई है। जितेंद्र की एक करीबी महिला रिश्तेदार ने उन पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला ने अपने वकील के माध्यम से फरवरी में हिमाचल के पुलिस महानिदेशक को ई-मेल से शिकायत भेजी थी और शिकायत में अभिनेता जितेंद्र पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साल 1971 में शिमला के एक होटल में फिल्म स्टार जितेंद्र ने उनका यौन उत्पीड़न किया। उधर, शिमला पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई भी अधिकारिक  तौर पर बोलने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed