फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police not taken any action against hector

पुलिस की मेहरबानी, गुंडागर्दी करने वालों को छोड़ा

Sat, 23 Aug 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Aug 2014 10:52 AM IST
विज्ञापन
shimla police not taken any action against  hector

रिज मैदान पर दो गुटों में लात और घूंसों की बौछार हो गई। रात करीब नौ बजे की यह वारदात है। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे के लोगों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन


इस दौरान रिज पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। एक दूसरे के पीछे भागते समय यहां घूम रहे कई लोगों को धक्के भी लगे और नीचे गिर पड़े। हैरानी इस बात की थी कि पुलिस कहीं नजर नहीं आई।
विज्ञापन


जब आई तो कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया और मारपीट करने वालों को छोड़ दिया। किसी जागरूक नागरिक ने 100 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। करीब दस मिनट बाद दो पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर एक गुट के युवक भाग खड़े हुए। जबकि, दूसरे गुट के तीन युवकों को जवानों ने पकड़ लिया लेकिन इनमें से एक युवक जवान के साथ ही हाथापाई पर उतारू हो गया था। मौके पर लोगों का हजूम एकत्रित हो गया।

कुछ ही देर में पुलिस के और जवान पहुंच गए। आरोपी युवकों को बचाने के लिए भी तीन चार युवक पहुंच गए। वह खुद को पीजी स्टूडेंट बता रहे थे। अपने जूनियरों की करतूत पर पुलिस से माफी मांग रहे थे। जूनियर पुलिस से बार- बार यही कह रहे थे कि उन्होंने कोई झगड़ा नहीं किया।

एक पुलिस जवान उन्हें सलाह दे रहा था कि शराब बंद कमरे में बैठकर पिया करो। बाहर आकर क्यों हुड़दंग मचाते हो। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी युवकों को बिना किसी कार्रवाई के जाने दिया।


पुलिस के जाने के बाद आरोपी युवक अपने सीनियरों के साथ खिलखिलाते हुए आईजीएमसी रोड की तरफ निकल गए। एएसपी भजन नेगी ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम से इस बाबत पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। रात के समय रिज, मालरोड पर गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed