{"_id":"6a97388bcb8d40c20201b3a4","slug":"search-for-the-killer-using-a-slipper-found-at-the-scene-lucknow-news-c-13-lko1096-1900144-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मौके पर मिली चप्पल के जरिये हत्यारे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मौके पर मिली चप्पल के जरिये हत्यारे की तलाश
Wed, 02 Sep 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
सतीश यादव की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शी का तालाब। महिंगवा में चौकीदार सतीश यादव की चाकू से गोदकर हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ करीबियों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मौके से एक जोड़ी चप्पल मिली है, जो हत्यारे की बताई जा रही है। चप्पल के जरिये पुलिस हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। एसीपी विकास कुमार पांडेय के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।
छोटे भाई रिंकू यादव ने बताया कि सतीश का सोमवार रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव को पुलिस टीम गांव तक लेकर आई थी। रिंकू ने बताया कि जो चप्पल पुलिस को घटनास्थल पर मिली है वह उनके भाई की नहीं है। फोरेंसिक टीम ने चप्पल को कब्जे में ले लिया है। पिता शिव बालक यादव ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने घर आकर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
रविवार को महिंगवा के गणेशपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सतीश यादव को गांव से कुछ दूर स्थित निर्माणाधीन मकान में बदमाशों ने चाकू से गोद डाला था। शिव बालक यादव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।