फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police investigation in charas case

पुलिस खंगालेगी चरस तस्कर के बैंक अकाउंट

Wed, 30 Mar 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 Mar 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
shimla police investigation in charas case
पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए ड्रग कारोबार के आरोपी दीप राम के सभी बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है।

शिमला में टुटू के ड्रग कारोबारी की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए ड्रग कारोबार के आरोपी दीप राम के सभी बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया है। इसके साथ ही उसके खातों में हुए लेन देने से संबंधित पूरा ब्योरा संबंधित बैंक प्रबंधन से मांगा है। पुलिस अब यह पता लगाएगी कि आरोपी के बैंक खातों में कब कैसे और कहां से लेनदेन हुआ है, कितना लेनदेन हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस ने टुटू के दिव्य नगर में छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से बरामद किए बैंक खातों के दस्तावेजों और अब तक की गई पूछताछ के बाद बैंक खातों को ब्योरा जुटाया। एएसपी भजन नेगी ने बताया कि आरोपी की पूरी चल अचल संपत्ति की जांच की जा रही है। बैंक के लेनदेन को जांचने के साथ जगह जमीन मकान आदि के दस्तावेजों और संपति की जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को टुटू के दिव्य नगर में छापेमारी कर आरोपी दीप राम के घर से आठ आठ किलो चरस और अफीम पकड़ी थी, इस दौरान घर से अन्य दस्तावेज, दस मोबाइल सिमकार्ड सहित अन्य सामग्री भी पकड़ी थी। शनिवार को  शिमला पुलिस ने ड्रग्स कारोबार के आरोपी दीप राम को सोलन क्षेत्र से गिरफ्तार किया, वहीं जांच को आगे बढ़ाते हुए, पुलिस टीम शनिवार रात को ही जुब्बल से अफीम सप्लायर को एक किलो दो सौ ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed