फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla police Beat Labourer, constable suspended

शिमला पुलिस के जवान की दबंगई, मंडी में मजदूरों को पीटा, सस्पेंड

Tue, 29 Aug 2017 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 29 Aug 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Shimla police Beat Labourer, constable suspended

राजधानी की फल मंडी भट्ठाकुफर में रविवार रात पुलिस कर्मी और एक अन्य व्यक्ति ने मजदूरों पर दबंगई दिखाई। मामला उस वक्त हुआ, जब मजदूर ट्रक लोड कर रहे थे। पुलिस कर्मी ने ट्रक मंडी में जाने से रोक दिया। इस पर उससे आग्रह किया तो उसने गाली गलौज किया। मजदूर हेमराज, रवि और जय सिंह के साथ मारपीट की गई। करीब आधा घंटा तक हाथापाई हुई।

विज्ञापन


मारपीट के बाद मजदूरों ने हड़ताल कर दी। किसी भी ट्रक को लोड नहीं किया। उधर आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। खबर की पुष्टि एससी सौम्या सांबशिवन ने की। जानकारी के अनुसार के देररात को पुलिस कर्मी ने मंडी में ट्रक जाने नहीं दिया। इस पर मजदूरों ने आग्रह किया तो उक्त पुलिस कर्मी ने मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जब बचाव के लिए सभी मजदूर आए तो उक्त पुलिस कर्मी और एक अन्य व्यक्ति मौके से भाग गया। मजदूरों ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति भी पुलिस कर्मचारी था जो बिना वर्दी में था। मारपीट के बाद मंडी के मजदूरों ने हड़ताल कर दी। किसी भी गाड़ी को लोड नहीं किया। सोमवार को बाहरी राज्यों के लिए सेब देरी से गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग
मजदूरों हेमराज, रवि कुमार और जय सिंह ने कहा कि उन्हे बेवजह पीटा है। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि कार्रवाई न की गई तो मंडी में कामकाज ठप रखेेंगे।

मंडी में नियम अनुसार होता है काम : नाहर सिंह
फल मंडी के अध्यक्ष नाहर सिंह का कहना है कि मंडी में सेब की पेटियां नियम के अनुसार ही लोड की जाती हैं। सेब की पेटियों को लोड करने का समय शाम से सुबह पांच बजे तक हैं। पुलिस प्रशासन भी इन नियमों से भली भांति अवगत है। कहा कि जब नियमों के तहत काम हो रहा था तो मारपीट करना जायज नहीं है। कार्रवाई की जानी चाहिए।

नारेबाजी कर रहे युवक से गहमागहमी
मामला सुलझ जाने के बाद एक युवक ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर बागवानों से उसे समझाया। नहीं मानने पर उसके साथ खूब गहमागहमी हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। 


की गई है कार्रवाई : सौम्या सांबशिवन
शिमला एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि फल मंडी भट्ठाकुफर में मजदूरों के साथ हुई मारपीट के आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मारपीट में कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed