छात्रा से गैंगरेप करने वाला एक दरिंदा गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समरहिल के जंगल में छात्रा से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आखिरकार सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार कर ही लिया। अमर उजाला ने 23 मई के अंक में गैंगरेप मामले में सरकारी कर्मचारी के घर दबिश से इसका पहले ही खुलासा कर दिया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने हालांकि किसी सरकारी कर्मचारी के इस वारदात में शामिल होने की बात से इंकार किया था। इस कर्मचारी को पुलिस ने 24 मई को क्लीन चिट भी दे दी थी।
लेकिन छानबीन के दौरान अब यही आरोपी निकला है। कैथू जेल में पीड़ित युवती से शिनाख्त परेड करवाई गई। छात्रा और उसके दोस्त ने उसे पहचान लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
छात्रा को डरा धमकाकर किया था गैंगरेप
वारदात उस समय हुई जब छात्रा अपने दोस्त के साथ जंगल में टहल रही थी। दोनों आरोपियों ने सुनसान जगह का फायदा उठाते हुए उन्हें पुलिस के नाम से डराया धमकाया।
इनकी बातों पर भरोसा कर लड़की का दोस्त भाग गया। वहीं, आरोपियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए। इसके बाद छात्रा ने बालूगंज थाने में इसकी शिकायत दी थी।
इस तरह किया गिरफ्तार
पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि शिक्षा महकमे में कार्यरत एक कर्मचारी कई दिनों से घर से गायब है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का है। इस वारदात के पीछे उसका हाथ हो सकता है।
कार्यालय से भी बिना सूचना के गैर हाजिर चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 मई को कर्मचारी के घर में दबिश दी। आरोपी के बच्चों ने बताया कि पापा चार दिन से घर नहीं आ रहे। शक बढ़ा और उन्होंने गैंगरेप के आरोपी का स्केच सरकारी कर्मचारी के आस पड़ोस में दिखाना शुरू किया।
पड़ोसियों ने कहा कि कर्मचारी और स्केच काफी मिलता है। इस पर काफी दिनों की मशक्कत के बाद उसे धर लिया गया।