पड़ोसी ही निकला महिला टीचर का कातिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 मई को बनूटी गोलीकांड में महिला टीचर की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सात दिन में सुलझा ली है। इस हत्याकांड में पुलिस ने महिला के पड़ोसी और उसके तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान प्रताप सिंह (37) निवासी गांव बनूटी पंती, विनोद कुमार (24) निवासी गांव बाथू चिड़गांव, संकल्प गोयल (19) निवासी परवाणू , मिला राम उर्फ मिंटू (22) निवासी चौपाल के तौर पर हुई है।
पढ़ें, घर में घुसकर शिक्षिका की गोली मारकर हत्या
हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। मुख्य आरोपी प्रताप सिंह बताया जा रहा है। यह सुषमा शर्मा का पड़ोसी है और इनका काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था।
प्रताप सिंह ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने कहा कि महिला के साथ काफी समय से मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया।
पड़ोसी के खिलाफ गवाही दी थी महिला ने
सुषमा ने आरोपी के खिलाफ जमीन पर कब्जा करने के मामले में गवाही भी दी थी। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर 31 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 21 मई को सुषमा शर्मा के पति डॉ. यशपाल शर्मा रोज की तरह की ढांडा स्थित अपने कार्यालय (कृषि रिसर्च सेंटर) चले गए।
पढ़ें, प्रोफेशनल किलर से करवाया मर्डर!
दोपहर डेढ़ बजे से वह अपनी पत्नी को लगातार कॉल कर रहे थे लेकिन वहां से कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा था। शाम करीब चार बजे जब वह घर पहुंचे तो उनकी पत्नी फर्श पर गिरी हुई थी।
आसपास खून बिखरा पड़ा था। उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना दी और मौके पर एंबुलेंस मंगवाई लेकिन तब तक सुषमा शर्मा दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू की।
खेत से बरामद की पिस्टल
ब्लाइंड मर्डर को जतोग पुलिस के प्रभारी हरीश चंदेल को सौंपा गया। काफी मेहनत के बाद हरीश चंदेल आरोपियों तक पहुंच गए। चार दिन की लगातार पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना जुल्म कबूल लिया। सोमवार रात एएसपी संदीप धवल की अगुवाई में एक टीम आरोपी प्रताप सिंह के गांव पंती पहुंची।
पढ़ें, टीचर मर्डर केस: नहीं मिला कोई सुराग
रात करीब बारह बजे आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल खेत से बरामद की गई। आरोपी ने एक चुन्नी में पिस्टल को लपेटकर एक पेड़ के नीचे गड्ढे में छिपाकर रखी थी। पिस्टल मिलते ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें, पुरानी रंजिश के कारण की थी शिक्षिका की हत्या?
सभी आरोपी प्रताप सिंह के दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि हत्या का मामला सुलझ गया है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।