फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Teacher murder case at shimla, banuti

घर में घुसकर शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

Thu, 22 May 2014 08:33 AM IST
Updated Thu, 22 May 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
Teacher murder case at shimla, banuti

राजधानी शिमला के बनूटी में दिन दहाड़े घर में घुसकर कुछ अज्ञात लोगों ने महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला की पहचान सुषमा शर्मा (56) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


वह केंद्रीय विद्यालय जतोग में तैनात थी। इन दिनों स्कूल में छुट्टियां चल रही हैं, इसके कारण वह घर में अकेली थी। वारदात दिन के समय अंजाम दी गई। लेकिन इसका आसपास के लोगों को पता तक नहीं चला।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने हत्या की सूचना मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है। जांच टीम ने मौके का जायजा भी लिया है लेकिन फिलहाल कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं।

अकेला पाकर मारी गोली

Teacher murder case at shimla, banuti

पुलिस के अनुसार छुट्टी होने के कारण शिक्षिका घर पर अकेली थी। इनके पति डा. वाईपी शर्मा दोपहर 12 बजे घर से निकले थे। इसी बीच कुछ लोग घर में घुस गए और हत्या कर डाली।

शाम को जब वाईपी शर्मा घर लौटे तो घटना का पता चला। देखा कि पत्‍नी को किसी ने गोली मार दी है। इसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

शाम करीब साढ़े छह बजे बालूगंज पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना से बनूटी और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेज दिया गया है।

जमीनी विवाद हो सकता है हत्या का कारण

Teacher murder case at shimla, banuti

पुलिस के मुताबिक घर में किसी तरह की लूट के निशान नहीं मिले हैं। सारा कीमती सामान यथास्थान है। सुषमा के गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र भी सही हालत में है।

अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्याकांड के पीछे कोई रंजिश हो सकती है। इसे जमीनी विवाद से भी जोड़ कर देखा जा रहा है क्योंकि ये परिवार बाहर से आकर यहां बसा था। पुलिस ने उनके पति से भी बात की है।

उनका किन लोगों पर उन्हें शक है? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। देर रात तक एसपी अभिषेक दुल्लर टीम के साथ मौके पर रहे। देर शाम पुलिस ने कुछ जगहों पर दबिश भी डाली। हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed