{"_id":"6b01a3c4e10d6ad4260490b2","slug":"anger-erupted-over-the-womans-death-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-156907-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: महिला की मौत पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: महिला की मौत पर फूटा गुस्सा
Sat, 21 Nov 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 21 Nov 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
चौकी का किया घेराव, सड़क पर शव रख लगाया जाम
पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस के जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फेरूपुर पुलिस चौकी का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने चौकी के सामने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे मार्ग पर जाम लग गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटाया।
आठ नवंबर को धारीवाला निवासी एकता ने पुलिस को दी तहरीर में अपने ताऊ के बेटे सतीश पर परेशान करने और परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि सात नवंबर को एकता पार्लर से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में सतीश ने उसके साथ अभद्रता की। घर पहुंचकर उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।
इसके बाद शाम करीब पांच बजे एकता अपनी मां राजकली और बहन प्राची के साथ घर के पास काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सतीश ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया जिससे तीनों घायल हो गईं। एकता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया था कि जब वह अपनी मां और बहन के साथ पुलिस चौकी पहुंची तो घर पर अकेले मौजूद उसके पिता के साथ सतीश और सतेंद्र ने मारपीट की।
विज्ञापन
एकता का आरोप था कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। आरोपी से परिवार को जान का खतरा बना हुआ था। वहीं, अब महिला की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।