फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket: Sex racket busted in Dharamshala, 6 arrested

होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, चार महिलाएं-दो युवक गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2017 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/चामुंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला/चामुंडा Updated Sat, 25 Mar 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
sex racket: Sex racket busted in Dharamshala, 6 arrested

पुलिस ने होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। मैकलोडगंज और चामुंडा में जिला पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने मैकलोडगंज से चार युवक और छह युवतियों को पकड़ा है, वहीं चामुंडा से चार महिलाओं और दो युवकों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मैकलोडगंज में पुलिस ने सुनियोजित ढंग से जाल बिछाकर होटल से चार युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया। जिस्मफिरोशी के धंधे में संलिप्त विनोद कुमार निवासी पठानकोट, अदित्य शर्मा निवासी नोएडा, हैप्पी निवासी पठानकोट और गुरदेव सिंह अमृतसर को हिरासत में लेकर धारा 3, 4, 5, 7, 8 और 370 के तहत मामला दर्ज कर किया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने इस तरह बिछाया जाल

sex racket: Sex racket busted in Dharamshala, 6 arrested

इनसे पूछताछ के बाद अन्य छह लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपी लंबे समय से मैकलोडगंज में देह व्यापार का कारोबार कर रहे थे। ग्राहकों की डिमांड पर पंजाब से युवतियां मैकलोडगंज लाई जाती थीं। इस मामले में पुलिस 10 और लोगों को हिरासत में ले सकती है। वहीं, चामुंडा में भी पुलिस ने एक होटल में छापामारी कर चार महिलाओं सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पहले पकड़ी गई महिलाओं के बयान पर इन दोनों महिलाओं को पकड़ा गया है। पुलिस ने होटल के बाहर खड़ी गाड़ी नंबर से शक के आधार पर होटल में तलाशी ली थी। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस धर्मशाला, मैकलोडगंज और अन्य जगहों पर नजर रखे हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed