{"_id":"572b82704f1c1b0d745ccf64","slug":"scientist-commit-suicide-at-agriculture-university-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
Updated Fri, 06 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में वीरवार को एक वैज्ञानिक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में वीरवार को एक वैज्ञानिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वैज्ञानिक कृषि विवि में सीड सांईस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में तैनात थे। उसका शव विश्वविद्यालय के क्वार्टर में छत के कुंडे से कपड़े के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट न मिलने की वजह से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला सका। जानकारी के अनुसार कृषि विवि पालमपुर में सीड सांईस एंड टेक्नोलॉजी विभाग में तैनात वैज्ञानिक डा. राजेश सिंह(45) मूल रूप से शिमला के रहने वाले थे।
विज्ञापन
वर्तमान में वह विवि की ओर से हाउसिंग बोर्ड कालोनी (पालमपुर) के पास मिले सरकारी मकान में पत्नी संग रहते थे। वीरवार को उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी। शाम करीब साढ़े तीन बजे जब वह बच्चों के साथ घर पहुंची तो वैज्ञानिक का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
पड़ोसियों की मदद से घर में दाखिल होने के बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। वैज्ञानिक के दोस्तों ने बताया कि डा राजेश बहुत ही हंसमुख व मिलनसार स्वाभाव के थे। वहीं, डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।